Wednesday, February 19, 2020

कितना अनमोल है सरसों का तेल जानिए इसके फायदे

कितना अनमोल है सरसों  का तेल जानिए इसके फायदे 

सदियों से भारत में सरसों  का तेल चाहे खाना बनाना हो , मालिश करनी हो या मंदिर का दिया ही जलना हो ,  इस्तेमाल में आ रहा है आज भी हमारी नानी दादी इसके आयुर्वेद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल करती है। सरसो का तेल हमारे शरीर में हर तरीके  से लाभ ही देता है।  आज  डॉक्टर भी सरसों  के तेल को इस्तेमाल करने की पैरवी करते है क्योकि  आधुनिक विज्ञान भी इसके गुणों का करिश्मा जान गया है आइये आप भी जाने इस गुणकारी तेल के लाभ 

सदियों से हमारी दादी नानी छोटे बच्चों  की सरसों  के तेल के मालिश करती आ रही है। सरसों  के तेल की मालिश करने से हमारी हड्डियाँ  मजबूत होती है तथा त्वचा पर चमक आती है। 
बालों  में सरसों की तेल की मालिश करने से बाल जल्दी सफ़ेद नहीं होते है और बाल  काले , घने, लम्बे रहते है। 
यदि बालो में जुएं  हो गयी हो तो 25 ml निम्बू के रस  में 20 ml सरसों का तेल मिलकर लगाने से जूं  ख़त्म हो जाती है। 
सर्दी खांसी के समस्या में सरसों  के तेल में सेंधा नमक मिलकर छाती पर लगाने से कफ़  आसानी से निकल जाता है और खांसी कम हो जाती है। 
सरसों  के तेल में कपूर और तारपीन का तेल मिलकर सीने  पर मलने से निमोनिया की बीमारी में लाभ मिलता है इससे रोगी को सांस लेने में तकलीफ़  कम होती है। 
यदि सरसो के तेल में हल्दी को बारीक़ पीस कर मिला कर अपने दाँतो और मसूड़ों पर मले  तो दांतो में दर्द , और मसूड़ों में तकलीफ में आराम मिलता है।
सर्दियों में पैरों  की उँगलियाँ  सूज गयी है तो सरसों  के तेल में सेंधा नमक मिलकर गर्म करके पैरों  की उंगलियों पर लगाकर जुराब पहन कर सो जायें इससे पैरो  की सूजन ख़त्म हो जाती है। 
सरसो के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है यदि रोजाना इसके तेल के मालिश की जाए  तो शरीर में रक्त का प्रवाह  सही रहता है जो की गठिया के दर्द में रामबाण का काम करता है क्योकि  इसकी रेगुलर मालिश करने से बंद पड़ी नसे खुल जाती है जिससे खून का प्रवाह  सही हो जाता है। 
सरसों  का तेल मैमोरी बढ़ाने   के लिए भी बहुत अच्छा है इसलिए बच्चों  के आहार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 
 

No comments:

Post a Comment

गर्मियों में इन उपायों के साथ खुद को स्वस्थ रखना कोई मुश्किल काम नहीं।

  गर्मियों में इन उपायों के साथ खुद को स्वस्थ रखना कोई मुश्किल काम नहीं।  गर्मियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती  ह...