Saturday, February 22, 2020

पोषण और सेहत का फंडा रोज खाये जब अंडा

पोषण और सेहत का फंडा  रोज खाये जब अंडा
Image result for egg eaing
अब ये तर्क पुराना  हो चुका  की अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी।  जो भी हो इसके जो भी गुण है वो किसी अन्य खाने की चीज में नहीं।  अंडा अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार है इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलते है जो हर उम्र के लिए जरुरी होते है। आइए आप भी जाने इसके फ़ायदे
यदि आप ने अंडा खा लिए तो आप को बहुत देर तक भूख नहीं लगेगी इस लिए जिन लोगो को अपना वजन करना है तो उन्हें अपने खाने में अंडो का प्रयोग करना चाहिए। अंडो के सफ़ेद भाग में प्रोटीन ज्यादा होता है इसलिए पीले  भाग के जगह सफ़ेद भाग का इस्तेमाल करना चाहिए।
अंडो में फास्फोरस , विटामिन डी , कैल्सियम होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।
अंडो में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होती है जो हमारी आँखों की सेहत  के लिए अच्छा होता है।
अंडो में मौजूद ओमेगा -3 , फैटी एसिड विटामिन बी 12 होता है जो हमारे मस्तिष्क के सेहत के लिए जरुरी होता है। यानि मस्तिष्क को तेज करना है तो रोज अपने आहार में अंडो को जरूर शामिल करे।
अंडो से ऊर्जा भी मिलती है इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
अंडा हमारी मांसपेशियों  के लिए लाभदायक होता है इसमें एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों  के लिए  लाभकारी होता है। इसलिए डॉक्टर मजबूत मांसपेशियों के लिए उबले अंडे खाने की सलाह देते है।
अंडो में कोलिन  होता है जो गर्भ में पल रही बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए अच्छा होता है।



No comments:

Post a Comment

गर्मियों में इन उपायों के साथ खुद को स्वस्थ रखना कोई मुश्किल काम नहीं।

  गर्मियों में इन उपायों के साथ खुद को स्वस्थ रखना कोई मुश्किल काम नहीं।  गर्मियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती  ह...